'Melodi' का जलवा; G7 समिट में फिर मिले पीएम मोदी और मेलोनी, इटली की PM बोलीं- 'हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं'

Melodi Viral Video Instagram: फ्रांस में G7 समिट के दौरान पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच एक बार फिर दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिली।

PM Modi Giorgia Meloni G7 Summit: फ्रांस में चल रहे हाई-प्रोफाइल G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) से एक बेहद दिलचस्प और सोशल मीडिया यूजर्स को लुभाने वाली तस्वीर सामने आई है। वैश्विक नेताओं के ग्रुप फोटो सेशन से ठीक पहले, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक बार फिर मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डिजिटल दुनिया में दोनों की लोकप्रियता की गूंज साफ सुनाई दी।

'Melodi' का जलवा; G7 समिट में फिर मिले पीएम मोदी और मेलोनी, इटली की PM बोलीं- 'हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं'

'Melodi' का जलवा; G7 समिट में फिर मिले पीएम मोदी और मेलोनी, इटली की PM बोलीं- 'हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस हैं' (X/जॉर्जिया मेलोनी)

वीडियो में जैसे ही दोनों नेता एक-दूसरे के सामने आए, जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए कहा, 'आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा। हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फेमस (प्रसिद्ध) हैं!' मेलोनी की यह बात सुनते ही पीएम मोदी और वहां मौजूद ट्रांसलेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

End of Feed