VIDEO: जब PM मोदी के सामने अचानक हिंदी भाषा बोलने लगीं मेलोनी, जानें आखिर क्या कहा

PM Modi In Italy: पीएम मोदी ने रोम में मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान मेलोनी ने भारत-इटली संबंधों को मजबूत बताते हुए हिंदी में कहा, “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय जुड़ रहा है। मेलोनी ने 2027 को “इटली-भारत संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा भी की। दोनों देशों ने उन्नत विनिर्माण, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष, पर्यटन, कृषि और समुद्री परिवहन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

PM Modi In Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जॉर्जिया मेलोनी ने दोनों देशों के रिश्तों पर महत्व पर जोर दिया। इसी कड़ी में मेलोनी ने हिंदी भाषा में कहा,"परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।"

pm modi (18)

इटली की प्रधानमंत्री ने हिंदी भाषा में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। AI IMAGE

मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा कि आपकी यह यात्रा हमारे लिए सम्मान की बात है। इससे हमारे देश के साथ संबंधों में एक नया अध्याय खुलता है। यह उस लंबी किताब का आखिरी अध्याय नहीं होगा जिसे आप हमारे साथ मिलकर, हमारे काम को सर्वोत्तम तरीके से करने के दृढ़ संकल्प के साथ लिख रहे हैं।

End of Feed