PM Modi welcome in Egypt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये शनिवार को काहिरा पहुंचे। एयरपोर्ट पर मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने गर्मजोशी से मोदी का स्वागत किया। काहिरा पहुंचने पर मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के काहिरा में रिट्ज कार्लटन हॉटल पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। वहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। वहां भारतीय महिलाओं ने हिंदी गाना गाकर उनका स्वागत किया। वंदे मातरम के नारे लगे। बच्चों ने मोदी मोदी के नारे लगाए।
पीएम के सामने महिला ने गाया ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
प्रधानमंत्री मोदी के सामने फिल्म शोले का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने वाली की महिला जेना ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझ से पूछा कि क्या मैं कभी भारत गई जिस पर मैंने मना किया। उन्होंने मुझ से पूछा कि मैंने हिंदी कहां से सीखी तो मैंने कहा कि मैंने भारत की फिल्में और गाने सुनकर सीखी है।
हमें भारतीय संस्कृति अच्छी लगती है- मिस्र की महिला
मिस्र की एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। यह मिस्र के लिए सम्मान की बात है। मिस्र की नागरिक होते हुए भी हमें भारतीय संस्कृति अच्छी लगती है। हमें भारत की अधिकतकर चीज़ें अच्छी लगती हैं। भारत के लोग इतने विनम्र हैं कि हमें कुछ अंतर महसूस नहीं होता। मेरे कई भारतीय दोस्त भी हैं। हमारा सबसे अच्छा दोस्त है हिंदुस्तान।
पीएम मोदी का आना हमारे लिए सम्मान की बात
काहिरा में रिट्ज कार्लटन के महाप्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। भारतीय समुदाय का बड़ी संख्या में उनका स्वागत करना दिखाता है कि मिस्र में भारतीय समुदाय के लोग कम नहीं है। हमने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। हम सम्मानित है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा इतने सालों में कोई काहिरा में आया है और जो हमारे हॉटल में दो दिन रहेंगे।
26 साल में भारत के किसी पीएम की पहली मिस्र यात्रा
पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है। मोदी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात करेंगे।
