मिस्र में अल हाकिम मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी, भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय से है गहरा नाता-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 25, 2023, 06:15 PM IST

PM Modi Visits Al Hakim Mosque:अल हाकिम मस्जिद काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है और शहर में दूसरी फातिमिया दौर की मस्जिद है। मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसका प्रांगण 5,000 वर्ग मीटर में है।भारत में बस गए बोहरा समुदाय का संबंध फातिमिया से है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है।मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी फातिमिया काल की शिया मस्जिद पहुंचे, जहां उनकी अगवानी मिस्र के पर्यटन एवं पुरातन मंत्री डॉ मुस्तफा वज़ीरी ने की। मोदी को मस्जिद दिखाई गई, जिसका जीर्णोद्धार करीब तीन महीने पहले ही पूरा किया गया है।

प्रधानमंत्री ने मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर की गई जटिल नक्काशी की सराहना की। मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था। मोदी ने अरबी और अंग्रेजी में ट्वीट किया, 'काहिरा में ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस किया। यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक बड़ा प्रमाण है।'

End of Feed