PM मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो संग प्रम्बानन मंदिर में किए दर्शन, बोले- पुनर्निमाण कार्य के बाद फिर आऊंगा

Prambanan Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ 'भव्य' प्रम्बानन मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मैंने यहां ईश्वर से भारत-इंडोनेशिया की मित्रता को मजबूत करने के लिए परमात्मा की भक्तिभाव से पूजा की है।

Prambanan Temple in Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ योग्याकार्ता में स्थित 'भव्य' प्रम्बानन मंदिर गए। यह मंदिर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का विश्व धरोहर स्थल है। दोनों देशों ने, भारत की सहायता से इस मंदिर परिसर के संरक्षण और पुनर्निमाण से जुड़ी परियोजना शुरू करने के लिए एक दिन पहले एक आशय-पत्र का आदान-प्रदान किया था।

PM Modi In Indonesia

पीएम मोदी ने प्रम्बानन मंदिर में किए दर्शन

क्या कुछ बोले PM मोदी?

प्रम्बानन मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मैंने यहां ईश्वर से भारत-इंडोनेशिया की मित्रता को मजबूत करने, नागरिकों के कल्याण और दोनों देशों के तेज विकास के लिए परमात्मा की भक्तिभाव से पूजा की है। इस दौरान, पीएम मोदी ने पुनर्निमाण कार्य संपन्न होने के बाद दोबारा इंडोनेशिया जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने मुझसे वादा किया है कि 2029 से पहले पुनर्निमाण कार्य संपन्न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं मंदिर के पुनर्निमाण के बाद जरूर यहां आऊंगा और आपके साथ उत्सव मनाऊंगा।

End of Feed