ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी, 'अबू मुस्तफा' नाम के अकाउंट से आया धमकी भरा पोस्ट, शुरु हुई हाई लेवल जांच

ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित ऑनलाइन धमकी का मामला सामने आया है।

पीएम मोदी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, मेलबर्न में 9 जुलाई को होने वाले 'Melbourne Meets Modi'कार्यक्रम से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यह कथित धमकी दी गई थी।

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी।

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी।

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने शुरू की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,यह पोस्ट 3 जुलाई को सामने आई। पोस्ट में कमेंट कथित तौर पर 'अबू मुस्तफा'नाम के अकाउंट से किया गया था। जिसके बाद इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (AFP) को सूचना दे दी गई। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कथित तौर पर संबंधित अकाउंट से जुड़े IP एड्रेस की पहचान भी कर ली है। हालांकि जब ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। द ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता ने इसे लेकर बस इतना ही कहा है कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

End of Feed