PM Modi Picks up Tiranga in BRICS: दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन चल रहा है, इस दौरान 23 अगस्त यानी बुधवार को ग्रुप फोटो के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जब जमीन पर भारतीय तिरंगे (Tiranga) को देखा तो पीएम मोदी ने तिरंगे को उठाया और अपने पास सम्मान के साथ रख लिया वहीं उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी कुछ ऐसा ही किया।
पीएम मोदी ने तिरंगे को उठाया और अपने पास सम्मान के साथ रख लिया
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे तिरंगे को देखते ही पीएम मोदी संभल गए कि इस पर कहीं पैर न पड़ जाए और उसके बाद उसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी यही किया और उन्होंने तिरंगे को उठाकर एक अधिकारी को दे दिया वहीं PM मोदी इसे अपनी जेब में ही रखे रहे।
'पिछले दो दशक में ब्रिक्स के लंबे और शानदार सफर की शुरुआत हुई है'
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समूह की शिखर बैठक में कहा कि पिछले दो दशक में ब्रिक्स के लंबे और शानदार सफर की शुरुआत हुई है, ब्रिक्स का न्यू डेवलपमेंट बैंक ‘ग्लोबल साउथ’ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, रेलवे अनुसंधान नेटवर्क; एमएसएमई, स्टार्ट-अप के बीच सहयोग के क्षेत्रों में भारत द्वारा सुझाये गये उपायों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
