'मेरे दोस्त, रोम में स्वागत है' इटली पहुंचे PM मोदी का जॉर्जिया मेलोनी ने 'सेल्फी' से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में मंगलवार को इटली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर खास सेल्फी शेयर कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के इस दौरे को भारत-इटली रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव पर मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे। इस मौके पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास सेल्फी शेयर कर उनका स्वागत किया। मेलोनी ने फोटो के साथ लिख, "Welcome to Rome, my friend!" यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

modi meloni (1)

रोम में जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

IMEC कॉरिडोर पर इटली में होगी बातचीत

पीएम मोदी ने भी इटली पहुंचने के बाद X पर पोस्ट कर कहा कि वह राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला व प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और इटली के बीच सहयोग को और मजबूत करना है। खास तौर पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) को लेकर बातचीत पर नजर रहेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा करेंगे। इससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी।

End of Feed