PM मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया; भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता ने किया बड़ा दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 24, 2024, 09:12 AM IST

Indian-American Community Leader on PM Modi : पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2030 से पहले दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं... उन्होंने भारतीय समुदाय को एक नई पहचान दी है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता का ये कहना है।

World News: भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया है और प्रवासी भारतीयों को एक नई पहचान दी है। भारतीय मूल के अमेरिकी प्रेम भंडारी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के उनके (मोदी) लक्ष्य को हासिल करने में वैश्विक भारतीय समुदाय साझेदार बनने को तैयार है।

PM Modi World Leader

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत।

'तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत'

प्रेम भंडारी ने से कहा, 'पिछले 10 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 2030 से पहले दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर हैं... उन्होंने भारतीय समुदाय को एक नई पहचान दी है।' भंडारी ‘जयपुर फुट यूएसए’ के प्रमुख हैं। वह ‘राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (आरएएनए) के अध्यक्ष भी हैं। भंडारी को वीजा, पासपोर्ट और यात्रा से संबंधित संकट में फंसे समुदाय के लोगों की मदद के लिए भी जाना जाता है।

End of Feed