पीएम मोदी का मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट, दिया मेलोडी टॉफी का पैकेट, फिर जमकर लगे ठहाके

बता दें कि पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा के तहत कल इटली पहुंचे थे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

PM Modi Gift To Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के दौरे पर इटली गणराज्य की मंत्रिपरिषद अध्यक्ष जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफा दिया। पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट किया। मेलोनी ने इसका वीडियो भी एक्स पर शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी, मेलोनी को भारत में घर-घर में मशहूर मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। पैकेट लेते समय मेलोनी ने कहा- पीएम मोदी मेरे लिए गिफ्ट लेकर आए हैं, इस पर मोदी कहते हैं, मेलोडी। इसके साथ ही मेलोनी और पीएम मोदी दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। बता दें कि मेलोडी टॉफी पारले का प्रोडक्ट है और यह भारत में घर-घर में लोकप्रिय है। खास तौर पर बच्चे इस टॉफी को बहुत पसंद करते हैं और ये उनकी बर्थडे पार्टियों का हिस्सा होती है।

Melody modi meloni

पीएम मोदी का जॉर्जिया मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट

'Melodi' शब्द सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया

यह सब तब शुरू हुआ जब 2023 में दुबई में COP28 समिट के दौरान मेलोनी ने मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की, जिसका कैप्शन था 'COP28 में अच्छे दोस्त #Melodi।' 'Melodi' शब्द सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा बनाया गया एक वायरल निकनेम है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया है। यह चर्चा एक बार फिर तब जोरों पर आ गई जब मेलोनी ने रोम में मोदी का स्वागत एक सेल्फी के साथ किया।

End of Feed