PM Modi Italy Visit: इटली पहुंचे पीएम मोदी, मेलोनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, किन मुद्दों पर होगी बात?

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने पांच देशों के विदेश दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली (India Italy Relations) की राजधानी रोम पहुंचे। जहां पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा में है। रोम पहुंचने के बाद पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने साथ में डिनर किया और इसके बाद दोनों नेताओं ने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का भी दौरा किया।

PM Modi Italy Visit

भारत-इटली साझेदारी को नई मजबूती देने की तैयारी (Photo: @narendramodi)

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। उन्होंने लिखा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का अवसर मिला। दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और आगे होने वाली आधिकारिक बातचीत को लेकर वह उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली की दोस्ती को और मजबूत करने पर दोनों देशों का फोकस रहेगा। इससे पहले जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ एक खास सेल्फी साझा की।

End of Feed