मालदीव में 'वंदे मातरम' की गूंज, PM मोदी का दिखा अलग स्वैग, गले मिलकर मुइज्जू ने किया स्वागत

PM Modi in Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को मालदीव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी का अलग स्वैग भी देखने को मिला। पीएम मोदी की आगमानी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री ने की।

PM Modi in Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार को मालदीव पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पीएम मोदी का अलग स्वैग भी देखने को मिला। दरअसल, काला चश्मा लगाए हुए पीएम मोदी नजर आए और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से गले मिले।

PM Modi in Maldives

PM मोदी का मालदीव में भव्य स्वागत

पीएम मोदी की आगमानी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री ने की। पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर माले आए हैं। पीएम मोदी का स्वागत बच्चों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति के साथ किया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह राजकीय यात्रा किसी शासनाध्यक्ष की पहली राजकीय यात्रा भी है, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति मुइज्जू नवंबर 2023 में पदभार ग्रहण करने के बाद से कर रहे हैं।

End of Feed