मलेशिया में 'भारत माता की जय' की गूंज, PM मोदी का जबरदस्त स्वागत; अनवर बोले- मुझे भारत का मित्र होने पर गर्व

PM Modi In Kuala Lumpur: मलेशिया के कुआलालंपुर में शनिवार को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम का जबरदस्त स्वागत किया गया।

PM Modi In Kuala Lumpur: मलेशिया के कुआलालंपुर में शनिवार को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम का जबरदस्त स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इन नर्तकों ने भरतनाट्यम, कथक, कथकली, कुचिपुड़ी, लावणी और ओडिसी समेत भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया।

PM Modi Anwar Ibrahim

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया पीएम अनवर इब्राहिम (फोटो साभार: @BJP4India)

जब एक कार में पहुंचे कार्यक्रम स्थल

पीएम मोदी और इब्राहिम एक ही कार में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पीएम मोदी 'भारत माता की जय' और 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच मंच पर पहुंचे।यह घोषणा की गई कि भारतीय नृत्य प्रदर्शन में सबसे अधिक कलाकारों के भाग लेने के लिए इस नृत्य प्रदर्शन ने मलेशियाई रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

अनवर इब्राहिम ने क्या कुछ कहा?

इब्राहिम ने इस मौके पर कहा, ''भारत से एक अच्छे मित्र के मलेशिया में हमारे साथ शामिल होने से मैं व्यक्तिगत रूप से उत्साहित हूं।'' उन्होंने दोनों देशों के बीच प्राचीन संबंधों को याद किया। इब्राहिम ने कहा, ''भारत, मलेशिया के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में से एक है। हमारे बीच न केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान होता है, बल्कि 2025 में 15 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक मलेशिया आए थे।'' उन्होंने कहा, ''मुझे मोदी जी और भारत का मित्र होने पर गर्व है।'' पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे, जहां उनकी अगवानी इब्राहिम ने की।

End of Feed