मास्को में भारतीय समुदाय के बीच PM, बोले-चुनौती को चुनौती देना उनके DNA में है, लगे 'मोदी-मोदी' के नारे

PM Modi addresses indian community : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत में हुए विकास और तरक्की देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। उन्होंने भारत को बदलते देखा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर रूस पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया
  • पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, आज भारत की बात सुनी जा रही है
  • विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि अगले 10 सालों में भारत तेजी से विकास करेगा

PM Modi addresses Indian Community : अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मास्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत में हुए विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में 10 साल का विकास तो एक ट्रेलर था। आने वाले 10 साल में भारत और तेजी के साथ विकास करेगा। देश आज बुलंदियों को छू रहा है। पीएम ने कहा कि चुनौती को चुनौती देना उनके डीएनए में है। भारत की नई गति नया इतिहास लिखेगी। पीएम को अपने बीच पाकर भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित थे। उन्होंने 'मोदी-मोदी' और भारत माता की जय के नारे लगाए।

PM Modi

मास्को में पीएम मोदी।

भारत की तरक्की देखकर दुनिया हैरान है-पीएम

पीएम ने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारत में हुए विकास और तरक्की देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। उन्होंने भारत को बदलते देखा है। भारत जब जी-20 जैसे सम्मेलनों की मेजबानी करता है, तो दुनिया एक सुर में बोलती है। भारत 10 सालों में अपने हवाईअड्डों की संख्या दोगुनी कर देता है तो दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है। भारत जब केवल 10 सालों में ही 40,000 किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का विद्युतीकरण कर देता है तो दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास होता है।

End of Feed