Plane crash-lands on top of Toyota : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां इंजन में आई खराबी की वजह से एक छोटा विमान फ्लोरिडा फ्रीवे पर चलती कार के ऊपर उतर गया। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। फेडरल एविएशन एडमिनिस्टेशन के अधिकारियों ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इंजन में खराबी नजर आने पर बेंचमार्क 55 करीब 5.45 बजे मेरिट आइलैंड के इंटरस्टेट-95 पर आपात लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन क्रैश लैंडिंग के समय यह टोयोटा कैमरी से टकरा गया।
फ्लोरिडा में चलती कार के ऊपर उतर गया छोटा प्लेन। (तस्वीर-foxnews.com)
खास बात यह है कि इस घटना में पायलट और विमान में सवार यात्री दोनों सुरक्षित हैं। जबकि कैमरी चला रहे 57 साल के व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ऑन लाइन पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज से पता चलता है कि फ्रीवे पर जब कैमरी चल रही थी उसी दौरान प्लेन नीचे उतरने की कोशिश करता है।
