Palestine Crisis: राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा से निकलने लगे लोग, पहला जत्था किया मिस्त्र में प्रवेश, सिर्फ इन्हें इजाजत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 1, 2023, 09:00 PM IST

Palestine Crisis: दर्जनों विदेशी पासपोर्ट धारक बुधवार को राफा क्रॉसिंग के जरिये गाजा से मिस्र में प्रवेश करते नजर आए। तीन सप्ताह से अधिक समय पहले इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से विदेशी पासपोर्ट धारकों को इस क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति पहली बार दी गई है।

Palestine Crisis: फिलिस्तीन के लोगों को अब थोड़ी बहुत राहत मिलने लगी है। खासकर वहां फंसे विदेशियों, दोहरी नागरिकता वालों को और घायलों को। इजराइल-हमास लड़ाई के शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब राफा क्रॉसिंग के जरिए लोगों को निकलने दिया गया है।

End of Feed