सऊदी में भीख मत मांगना...', पाकिस्तानी जायरीनों को PAK की सख्त चेतावनी; गिरफ्तारी-डिपोर्टेशन का डर

सऊदी अरब में पाकिस्तानी दूतावास ने उमराह यात्रियों और कामगारों के लिए एक संदेश जारी कर पाकिस्तानी नागरिकों से सऊदी कानूनों और उनके वीजा की शर्तों का पूरी तरह पालन करने को कहा है।

पाकिस्तान ने हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें भीख मांगने, बिना इजाजत पैसे इकट्ठा करने और सऊदी वीज़ा नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ चेतावनी दी गई है। सऊदी अरब में पाकिस्तानी दूतावास ने उमराह करने आने वाले यात्रियों और कामगारों के लिए एक संदेश जारी किया है। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों से सऊदी कानूनों और उनके वीजा से जुड़ी शर्तों का पूरी तरह पालन करने को कहा गया है। दूतावास ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तारी, हिरासत और देश से निकाले जाने जैसी कार्रवाई हो सकती है।

Don't Beg in Saudi Arabia

पाकिस्तानी जायरीनों को PAK की सख्त चेतावनी (Video Grab)

दूतावास ने सोशल मीडिया पर AI से बना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसका कैप्शन था, 'पाकिस्तान से आने वाले सभी उमराह यात्रियों और कामगारों के लिए जरूरी संदेश' इस वीडियो में AI से बना एक व्यक्ति सऊदी अधिकारियों द्वारा गिरफ़्तार किया जाता है और जेल ले जाया जाता है। इसके साथ ही दूतावास ने स्थानीय कानूनों को तोड़ने के नतीजों के बारे में चेतावनी भी दी है।

End of Feed