Operation Sindoor: आधी रात होते ही बजा सायरन! पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन; खाली किए बॉर्डर के गांव; रावलपिंडी से कराची तक ब्लैकआउट

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर-2 की आशंका के चलते पंजाब प्रांत के कई इलाकों को खाली करा दिया है। पाकिस्तानी सेना ने कसूर, बहावलनगर, सियालकोट, नरवाल में रह रहे लोगों को जगह खाली करने के लिए कहा है। भारतीय सेना की कार्रवाई के खौफ से रावलपिंडी में अगले आदेश तक ब्लैकआउट कर दिया है।

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। लगातार भारत के खिलाफ कार्रवाई की गीदड़ भभकियां दे रहा है। उसने भारत पर कार्रवाई की बात कहते हुए अपने कई शहरों में ब्लैकआउट कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार-गुरुवार की रात से ही अपने लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना की कार्रवाई की आशंका के चलते सियालकोट से लेकर रावलपिंडी तक पूरी रात के लिए बत्ती गुल (ब्लैकआउट) कर दिया गया। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत कहीं फिर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई बड़ी कार्रवाई न कर दे। लिहाजा, उसने भारतीय बॉर्डर क्षेत्र से सटे गांवों को खाली कर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए कहा है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारतीय मिसाइल हमलों में हमारे 31 लोग मारे गए और 57 अन्य घायल हो गए। बहावलपुर में संगठन के मुख्यालय पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के 10 परिवार के सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए।

ऑपरेशन सिंदूर-2 के खौफ में पाकिस्तान

मीडिया खबरों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। इस बीच ऑपरेशन सिंदूर-2 की आशंका के चलते पंजाब प्रांत के कई इलाकों को खाली करा दिया है। पाकिस्तानी सेना ने कसूर, बहावलनगर, सियालकोट, नरवाल में रह रहे लोगों को जगह खालू करने के लिए कहा है। भारतीय सेना की कार्रवाई के खौफ से रावलपिंडी में अगले आदेश तक ब्लैकआउट कर दिया है। आपको बता दें कि रावलपिंडी में पाक सेना का हेडक्वार्टर है।

End of Feed