'सऊदी का दुश्मन, पाकिस्तान का दुश्मन', हूतियों के हमलों पर आसिफ ख्वाजा की बयानबाजी में कितना दम?

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तानी सेना ने यमन में हूती ठिकानों पर हालिया हवाई हमलों में भाग लिया है, आसिफ ने इसका सीधा जवाब देने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि समझौते के तहत पाकिस्तान की सभी सैन्य क्षमताएं सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए उपलब्ध रहेंगी।

पाकिस्तान ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब की रक्षा करने के लिए हर उपलब्ध साधन का उपयोग करने का संकल्प लिया है। इटली की राजधानी रोम के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह स्पष्ट किया। इस बयान को मध्य पूर्व में फैलते क्षेत्रीय तनाव के बीच इस्लामाबाद के सीधे सैन्य जुड़ाव के सबसे बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

khwaja asif

आसिफ ख्वाजा का हूतियों के हमले पर नया बयान

'सऊदी का दुश्मन, पाकिस्तान का दुश्मन'

ख्वाजा आसिफ ने कड़े शब्दों में कहा, "सऊदी अरब का कोई भी दुश्मन, पाकिस्तान का दुश्मन है। यह बात पूरी तरह साफ होनी चाहिए।" रक्षा मंत्री ने बताया कि 7 अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत किसी भी एक सदस्य देश पर हुआ हमला, तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।

End of Feed