'PAK कर रहा न्यूक्लियर टेस्टिंग, हमारे पास इतने परमाणु हथियार कि 150 बार दुनिया को उड़ा दें', ट्रंप के दावे से सनसनी

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए काफी न्यूक्लियर वेपन्स हैं। अब हम भी टेस्टिंग करेंगे। रूस, चीन भी कर रहे। पाकिस्तान भी परमाणु हथियारों की टेस्टिंग कर रहा। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान समेत कई देश न्यूक्लियर टेस्ट कर रहे हैं, जबकि US अकेला ऐसा देश है जो ऐसा नहीं करता है।

Donald Trump on Pakistan Nuclear Testing: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि पाकिस्तान उन देशों में से है जो एक्टिवली न्यूक्लियर वेपन्स की टेस्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने इसे दूसरे देशों के बीच एक बड़े पैटर्न का हिस्सा बताया, जिसके लिए US को अपने न्यूक्लियर टेस्ट फिर से शुरू करने की जरूरत है।

TRUMP (16)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की न्यूक्लियर टेस्टिंग को लेकर दिया बड़ा बयान (ANI)

'उनके पास ऐसे रिपोर्टर नहीं हैं जो...'

CBS न्यूज 60 मिनट्स के साथ रविवार को एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान समेत कई देश न्यूक्लियर टेस्ट कर रहे हैं, जबकि US अकेला ऐसा देश है जो ऐसा नहीं करता है।ट्रंप ने कहा, 'रूस टेस्टिंग कर रहा है और चीन टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते। हम एक ओपन सोसाइटी हैं। हम अलग हैं। हम इसके बारे में बात करते हैं। हमें इसके बारे में बात करनी होगी क्योंकि नहीं तो आप लोग रिपोर्ट करेंगे। उनके पास ऐसे रिपोर्टर नहीं हैं जो इसके बारे में लिखेंगे।'

End of Feed