पाकिस्तान, चीन और 'गधे' का क्या लेना देना? बलूचिस्तान में रोजाना 800 गधों को मारा जाएगा, लेकिन क्यों, समझें पूरा बिजनेस

Hangeng Group Gwadar Donkey Slaughterhouse: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी कंपनी हनगेंग ग्रुप हर दिन सैकड़ों गधों को काटकर उनका मांस और खाल चीन भेज रही है।

Pakistan Slaughtering Donkeys China Ejiao: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक प्रोसेसिंग सेंटर पर हर दिन सैकड़ों गधों को मारा जा रहा है। इनका मांस और खाल मुख्य रूप से चीन के बाजार में भेजे जाते हैं। यह अनोखा व्यापार तब शुरू हुआ जब चीन में गधों की संख्या कम होने लगी और 'एजियाओ' (ejiao) की मांग बढ़ गई। एजियाओ एक पारंपरिक उत्पाद है जो गधे की खाल से निकाले गए कोलेजन से बनता है।

पाकिस्तान, चीन और 'गधे' का क्या लेना देना? बलूचिस्तान में रोजाना 800 गधों को मारा जाएगा, लेकिन क्यों, समझें पूरा बिजनेस

पाकिस्तान, चीन और 'गधे' का क्या लेना देना? बलूचिस्तान में रोजाना 800 गधों को मारा जाएगा, लेकिन क्यों, समझें पूरा बिजनेस (AI/Newsroom Verified)

मनीकंट्रोल के अनुसार, हैन्गेंग ग्रुप ग्वादर के पास एक बूचड़खाना और प्रोसेसिंग सेंटर चलाता है। कंपनी की योजना कुछ ही महीनों में इसकी क्षमता बढ़ाकर रोजाना 800 गधे करने की है। कंपनी ने पाकिस्तान में लगभग 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया है और यहां नौ चीनी मैनेजरों के साथ-साथ लगभग 500 स्थानीय कर्मचारी काम करते हैं।

End of Feed