ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का किया ऐलान, तो पाकिस्तान ने जताया आभार, बोला- युद्धविराम जारी...

Donald Trump Ceasefire Extension: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया।

Donald Trump Ceasefire Extension: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बुधवार को आभार व्यक्त किया और उम्मीद जतायी कि दोनों पक्ष संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक शांति समझौते पर पहुंचने में सक्षम होंगे। जानकारी के अनुसार, यह युद्धविराम खत्म होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान के अनुरोध पर इसे आगे बढ़ा दिया गया। इससे क्षेत्र में तनाव कम (america iran ceasefire) करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान ने पहले ही कहा था कि बातचीत के अगले दौर को लेकर स्थिति साफ नहीं है, इसलिए युद्धविराम जारी रहना जरूरी है।

America Iran ceasefire

ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ा, ट्रंप को पाकिस्तान ने कहा धन्यवाद (Photo: AI Generated)

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा फिलहाल रद्द

पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और उसने इस्लामाबाद में अगले दौर की शांति वार्ता कराने की योजना बनाई थी। लेकिन ईरान की तरफ से अभी तक बातचीत को लेकर सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। इसी वजह से अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) की इस्लामाबाद यात्रा भी फिलहाल रद्द कर दी गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह अमेरिका के फैसले की सराहना करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पाकिस्तान शांति के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेगा। उनके मुताबिक, अगर दोनों पक्ष बातचीत के रास्ते पर चलते रहे, तो आगे चलकर एक बड़ा शांति समझौता हो सकता है।

End of Feed