कराची हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दहलाया, सीमा पर चलाया जमीनी ऑपरेशन, 29 की मौत

यह ऑपरेशन ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा कि यह ऑपरेशन देश में हुए हालिया आतंकी हमलों का जवाब है।

Pakistan Attacks Afghanistan: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए उस पर हमला किया है। पाकिस्तान ने अफगान सीमा से सटे इलाकों में सैन्य अभियान चलाने का दावा किया है। पाकिस्तान सरकार के मुताबिक सुरक्षा बलों ने पहले खुफिया सूचना के आधार पर जमीनी अभियान चलाया और उसके बाद अफगानिस्तान सीमा के पास हवाई हमले किए जिसमें करीब 30 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान इन्हें आतंकवादी बता रहा है।

pak army

पाकिस्तान सेना ने अफगानिस्तान में चलाया ऑपरेशन (फाइल फोटो)

पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ

यह ऑपरेशन ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर पर एक पोस्ट में कहा कि यह ऑपरेशन देश में हुए हालिया आतंकी हमलों का जवाब है। पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची में शनिवार को पैरामिलिट्री रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर हमला हुआ था। इसके एक दिन बाद पाकिस्तानी आर्मी की ओर से ये कार्रवाई हुई है।

End of Feed