पाकिस्तान में नहीं, इस देश में होगा ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता; चार दिन बाद की तारीख हुई मुकर्रर

ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बाबत बड़ी जानकारी साझा किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर समारोह की मेजबानी करेगा।

अमेरिका और ईरान ने107 दिनों से चल रहे युद्ध को समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए एक समझौते को अंतिम रूप दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को ट्रुथ सोशल पर इसे लेकर घोषणा की थी। वहीं, अब ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले आंतकपरस्त पाकिस्तान के पीएम ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने सोमवार को घोषणा की कि दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अमेरिका-ईरान शांति समझौता।

अमेरिका-ईरान शांति समझौता। (फोटो- AI)

शहबाज ने समझौते को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर

राष्ट्रीय सभा को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि यह केवल दो देशों के बीच का समझौता नहीं, बल्कि शांति, संवाद और कूटनीति की जीत है। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने और 16 दिनों तक चले प्रयासों के बाद अमेरिका और ईरान सैन्य कार्रवाई को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने पर सहमत हुए हैं।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस समझौते को “ऐतिहासिक मील का पत्थर” करार दिया। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान दोनों देशों के नेतृत्व ने धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस महत्वपूर्ण क्षण की साक्षी बन रही है।

End of Feed