पाकिस्तान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, 9 जवानों समेत 24 की मौत

Pakistan Encounter News: पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अभियान के दौरान नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में नौ सुरक्षा कर्मियों और 15 आतंकवादियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह अभियान बुधवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हंगू जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के जवाब में शुरू किया गया।

Attack

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि हंगू स्थित पुलिस चौकी पर हमले के बाद सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए थे।हालांकि, अतिरिक्त जवानों को लेकर जा रहा वाहन भी आतंकवादियों की गोलीबारी की चपेट में आ गया। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अभियान के दौरान नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए।

End of Feed