क्या पाकिस्तान से टूटकर एक अलग देश बन जाएगा बलूचिस्तान, जानें एक्सपर्ट ऐसा क्यों कह रहे

पाकिस्तान दुनिया में एक विफल राष्ट्र है। आतंकवादियों को पुचकारने और अपने ही लोगों पर अत्याचार की पाकिस्तान की कहानी 1947 से ही चली आ रही है। यही कारण है कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान में सहज महसूस नहीं करते और लंबे समय से आजादी के लिए छटपटा रहे हैं। इस छटपटाहट में वह ट्रेन हाईजैक जैसे कदम उठा देते हैं।

पाकिस्तान एक बार फिर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। साल 1971 में बांग्लादेश के अगल होने के बावजूद पाकिस्तान के हुक्मरानों ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। जिस तरह से 1971 से पहले पश्चिमी पाकिस्तान की तरफ से पूर्वी पाकिस्तान में जुल्म की इंतेहां की जा रही थी और अंतत: पूर्वी पाकिस्तान टूटकर बांग्लादेश बन गया। उसी तरह पाकिस्तान के हुक्मरान बलूचिस्तान में भी मनमर्जी करते रहे हैं। बलूचिस्तान के लोग बार-बार इस संबंध में आवाज उठाते रहे हैं और हाल के वर्षों में उन्होंने हथियार भी उठा लिए। अपने एक अलग देश की मांग के साथ बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) लगातार पाकिस्तान में अपने मंसूबों को अंजाम देते रहती है। पाकिस्तान और उसकी सेना बलूचिस्तान के लोगों पर अत्याचार का अंजाम ही है कि BLA ने मंगलवार 11 मार्च 2025 को पूरी की पूरी एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। बलूच लड़ाकों ने इस ट्रेन में 214 लोगों को बंधक भी बना लिया। इसमें पाकिस्तानी सेना, पुलिस और ISI के कर्मचारी भी शामिल हैं।

Balochistan-Pakistan.

कभी भी पाकिस्तान से टूटकर अलग देश बन सकता है बलूचिस्तान

BLA ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'हमने ट्रेन और सभी बंधकों पर पूरी तरह से नियंत्रण बनाए रखा है। ये 214 बंधक युद्ध बंदी हैं। हम बलूच राजनीतिक कैदियों की रिहाई के बदले इन्हें छोड़ने के लिए तैयार हैं।' बलूचिस्तान की आजादी के लिए लड़ रहे इस संगठन ने पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें बलूच राजनीतिक कैदियों, कथित तौर पर गायब किए गए लोगों और राष्ट्रीय प्रतिरोध कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की गई है। BLA का कहना है कि अगर सैन्य कार्रवाई की कोशिश की गई तो सभी बंधकों को मार देंगे और ट्रेन को भी नष्ट कर देंगे।

End of Feed