Balochistan liberation army ने एक पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया। उनका कहना है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वे सभी बंधकों को मार देंगे।
नोशकी शहर के पास पहचान पत्र की जांच करने के बाद गोली मारकर हत्या की गई। इसके साथ ही क्वेटा में रेलवे स्टेशन के अंदर जोरदार धमाके में 24 लोगों की मौत हो गई थी।
केच जिले में 6 पंजाबी मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया गया।
इस साल बंदूकधारियों कुल 78 हमले किए। इन हमलों में 80 लोगों की जान गई और 137 लोग घायल हो गए थे।
बलूचिस्तान में इंजीनियरों पर आत्मघाती हमला किया गया।
ग्वादर के पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल पर हमला किया गया। इसी होटल में CPEC से जुड़े चीन के अधिकारी ठहरे हुए थे।
कराची के क्लिफ्टन में मौजूद चीनी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ, जिसमें 4 लोग मारे गए थे।
कुछ बंदूकधारियों ने तुर्बत के पास मजदूरों के एक कैंप को निशाना बनाया और 20 मजदूरों की हत्या कर दी थी।