मायानगरी मुंबई में भूतिया माया, शहर के बीचोंबीच भूत का साया

शहर-शहर भुतहा डगर के सफर में आज हम आ पहुंचे हैं मायानगरी मुंबई में। मुंबई की जिंदगी बहुत ही तेज है और यहां किसी के पास भी कुछ क्षण रुकने का समय नहीं है। लेकिन इसी मुंबई में एक भूतिया जगह है, जहां पर वर्षों से समय ठहरा हुआ है। यहां भूत देखे जाने की शिकायतें कई लोगों ने की हैं। चलिए जानते हैं -

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Mar 12 2025, 12:12 IST
नाम क्या है? 01 / 08

नाम क्या है?

मुंबई के जिस भूतिया इलाके की हम बात कर रहे हैं, वह एक चॉल यानी निम्न आय वर्ग के लोगों के रहने की जगह है। इसका नाम डिसूजा चॉल है।

कहां है यह भूतिया जगह?02 / 08

कहां है यह भूतिया जगह?

जिस भूतिया डिसूजा चॉल की यहां बात हो रही है, वह मुंबई के भीड़भाज़ वाले माहिम इलाके में है। यह माहिम जंक्शन के पास है।

महिला का भूत03 / 08

महिला का भूत

यहां के निवासियों का कहना है कि उन्होंने यहां पर एक महिला के भूत को देखा है। महिला का भूत रात को यहां विचरण करता रहता है।

सुबह गायब हो जाता है भूत04 / 08

सुबह गायब हो जाता है भूत

यहां के निवासियों का कहना है कि सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही यह भूत गायब हो जाती है। सिर्फ रात के समय ही वह इस चॉल में घूमता है।

भूत बनने की कहानी!05 / 08

भूत बनने की कहानी!

चॉल के कंपाउंड में एक कुआं है, जिसके दोनों तरफ घर बने हुए हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि एक बूढ़ी महिला कुएं से पानी निकालते समय इसमें गिर गई थी। लेकिन उसकी चीख-पुकार किसी ने नहीं सुनी और उसकी मौत हो गई थी।

बूढ़ी महिला की आत्मा06 / 08

बूढ़ी महिला की आत्मा

स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां का भूत उसी महिला की आत्मा है। लोगों का दावा है कि उन्होंने भूत को देखा है। लोगों का यह भी कहना है कि महिला का भूत किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

एक गार्ड का भूत07 / 08

एक गार्ड का भूत

इसके अलावा यह भी दावा किया जाता है कि रात को चॉल में पेड़ों के पास एक गार्ड की आत्मा दिखायी देती है, जो उस इलाके की रक्षा करता है।

डिसक्लेमर08 / 08

डिसक्लेमर

Timesnowhindi में हम भूतिया कहानियों का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन लोगों की मान्यता के अनुसार उनकी जानकारी आप तक पहुंचाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!