PAK: इधर पूर्व PM पर गिरफ्तारी की तलवार, उधर खुलासा- इमरान सरकार के दौरान पत्नी की सहेली की संपत्ति में हुआ 'बड़ा इजाफा'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 6, 2023, 07:32 AM IST

दरअसल, क्रिकेटर से नेता बने 70 साल के इमरान खान बीते साल वजीराबाद में जानलेवा हमले में गोली लगने के बाद फिलहाल चोट से उबर रहे हैं। वह इससे पहले इस केस में तीन बार सुनवाई में शामिल नहीं हुए थे। खान, तोशखाना (सरकारी खजाना) से रियायती मूल्य पर पीएम के रूप में प्राप्त एक महंगी ‘ग्रैफ’ कलाई घड़ी सहित बाकी गिफ्ट्स लाभ के लिए बेचने को लेकर निशाने पर रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान पर फिलहाल गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रविवार (पांच मार्च, 2023) को इस्लामाबाद पुलिस का एक दस्ता उन्हें तोशखाना मामले में अरेस्ट करने लाहौर में उनके आवास पर पहुंच गया। हालांकि, खान की कानूनी टीम ने यह आश्वासन दिया कि सात मार्च, 2023 को वह कोर्ट में पेश होंगे, जिसके बाद पुलिस टीम लौट गई।

imran khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। (फाइल)

खान की गिरफ्तारी की आशंका की खबरों के बीच बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जमान पार्क पहुंच गए थे। इस्लामाबाद पुलिस कोर्ट का आदेश देने के लिए जब उनके आवास पर थी तब खान घर से ‘जेल भरो तहरीक’ (गिरफ्तारी अभियान) में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की सभा में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि “वे” उन्हें अदालत में पेशी के दौरान रास्ते में मारना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया, “उन्होंने अदालत में पेशी के दौरान मुझे मारने की एक और योजना बनाई है।”

End of Feed