क्या पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की आहट है? गृह मंत्री के एक बयान से क्यों मच गया सियासी बवाल, समझिए पूरा मामला

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उनके हालिया बयान से देश में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता,प्रशासनिक सुधार और सत्ता के भविष्य को लेकर बहस तेज हो गई है।

पाकिस्तान में एक बार फिर सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है। इसकी वजह शहबाज शरीफ सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में गिने जाने वाले गृह मंत्री मोहसिन नकवी हैं। पहले उन्होंने पाकिस्तान की मौजूदा शासन व्यवस्था को नाकाम बताते हुए बड़े प्रशासनिक सुधारों की जरूरत पर जोर दिया और अब उन्होंने देश के इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक का दावा कर सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की तैयारी।

पाकिस्तान में फिर तख्तापलट की तैयारी? (फोटो- AI)

मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान के इतिहास में शायद ही कभी इतना बड़ा घोटाला हुआ होगा,जिसमें न्यायपालिका, राजनीति,नौकरशाही और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रभावशाली लोग शामिल रहे हों। उनके मुताबिक,21 वर्षों तक रिश्वत का यह खेल चलता रहा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया।

End of Feed