'भारत से क्रिकेट मैच PAK तभी जीत सकता है, जब...', इमरान खान ने मुनीर-नकवी पर कसा तंज

इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बात बताई और इमरान खान का बयान साझा किया। बता दें कि सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर 2025 एशिया कप में भारत से हार गई। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 के मैच को छह विकेट से जीता।

Imran Khan: एशिया कप में भारत के हाथों मिली एक और हार के बाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट के पूर्व कप्तान इमरान खान काफी गुस्से में हैं। हालांकि, उन्होंने अपना गुस्सा अपने देश की टीम पर नहीं बल्कि पीसीबी के चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर उतारा है। इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान मैच तभी जीत सकता है जब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भारत के खिलाफ ओपनिंग करने उतरें।

imran khan

एशिया कप में पाकिस्तान की हार पर बिगड़े इमरान खान। तस्वीर-AP

इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को जीतने के लिए जरूरी है कि देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा और मुख्य चुनाव आयुक्त सुल्तान राजा फील्ड अंपायर की भूमिका में हों। तंज कसते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि थर्ड अंपायर भी पाकिस्तान से रखने की जरूरत है। तीसरे अंपायर की भूमिका इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज दोगार हो सकते हैं। बता दें कि नकवी पर इमरान काफी हमलावर रहे हैं।

End of Feed