Pakistan Blast: पाकिस्तान में हुए विस्फोट की पूरी कहानी, जानें सम्मेलन में कैसे घुसा था हमलावर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 10:18 AM IST

Pakistan Blast News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में जिस धमाके में 44 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गया, उसका एक वीडियो सामने आया है। ये दिल दहला देने वाला वीडियो इस ब्लास्ट की पूरी कहानी बयां कर रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर वहां कार्यकर्ता बनकर पहुंचा था।

Pakistan Blast: पाकिस्तान में हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर कबायली जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने कट्टरपंथी इस्लामी राजनीतिक दल के सम्मेलन में विस्फोट किया, जिसमें कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 अन्य घायल हो गए। अबतक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि ये जानकारी सामने आई है कि रैली में ये हमलावर कार्यकर्ता के भेष में घुसा था। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शाम के करीब चार बजे ये धमाका हुआ। आपको इस ब्लास्ट की पूरी कहानी बताते हैं।

Pak Blast

पाकिस्तान में हुए बम धमाके की पूरी कहानी। (तस्वीर- Twitter)

कार्यकर्ता बनकर घुस आया था हमलावर

स्थानीय मीडिया ने बताया है कि किसी भी संगठन ने अब तक इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में तबाही का खौफनाक मंजर नजर आ रहा है। खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस ने बताया है कि ये हमलावर इस सम्मेलन में कार्यकर्ता बनकर घुसा आया था। जिस वक्त इस रैली में मंच पर भाषण दिया जा रहा था, वो स्टेज के पास पहुंचा और खुद को उड़ा दिया।

End of Feed