9 बजे मॉल बंद, सरकारी गाड़ियों की खरीद पर ब्रेक, शादियों में एक ही डिश..पाकिस्तान में ईंधन संकट पर 'स्मार्ट लॉकडाउन'!

पाकिस्तानी सरकार ने ईंधन बचाने और गैर-ज़रूरी खर्चों पर लगाम लगाने के लिए एक नया मितव्ययिता पैकेज जारी किया है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया है और रेड सी में भी व्यवधान पैदा हुआ है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच ईंधन संकट गहराने पर पाकिस्तान ने कई कड़े मितव्ययिता (खर्च में कटौती) उपाय लागू किए हैं। नई गाड़ियां खरीदने पर रोक से लेकर शादी के मेन्यू में सिर्फ एक डिश रखने, विदेश यात्रा पर पाबंदी और बाजार रात 9 बजे बंद करने तक, पाकिस्तान की ये पाबंदियां कोविड के समय की पाबंदियों जैसी हैं।

pak fuel crisis

पाकिस्तान ने कई कड़े मितव्ययिता उपाय लागू किए हैं (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी सरकार ने ईंधन बचाने और गैर-ज़रूरी खर्चों पर लगाम लगाने के लिए एक नया मितव्ययिता पैकेज जारी किया है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया है और रेड सी में भी व्यवधान पैदा हुआ है। इन उपायों में सरकारी गाड़ियों की खरीद पर पूरी तरह रोक, सरकारी गाड़ियों के लिए ईंधन आवंटन में 50% की कटौती और शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में सिर्फ एक डिश परोसने का नियम शामिल है।

End of Feed