PAK में पुलिस हेडक्वार्टर पर आतंकी हमलाः दहशतगर्द ने खुद को बम से उड़ाया, दो पुलिस कर्मचारियों की गई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2023, 12:51 PM IST

यह हमला तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है। टीजेपी के हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि 30 से अधिक घायल हो गए थे।

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में शुक्रवार को एक क्षेत्रीय पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। तीन दिन पहले आतंकवादियों ने इसी क्षेत्र में 23 सैनिकों की हत्या कर दी थी। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले में पुलिस लाइन पर हुआ।

Pakistan Militant Attack

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

अखबार ने टैंक जिला पुलिस अधिकारी इफ्तिखार शाह के हवाले से कहा, "एक आतंकवादी ने खुद को आत्मघाती बम से उड़ा लिया" और "बड़ा हमला टल गया"। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में मौजूद सभी टुकड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है तथा इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की चेतावनी के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकवादी समूह अंसारुल जिहाद ने ली है।

End of Feed