क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होकर रहेगा युद्ध? जानें PAK ने पड़ोसी मुल्क में क्यों की एयरस्ट्राइक

Why Pakistan carried out airstrikes in Afghanistan: पाकिस्तान की सेना ने हमले को सही ठहराते हुए कहा कि अफगान तालिबान शासन से बार-बार आग्रह के बाद भी वह पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी ग्रुप और विदेशी एजेंटों द्वारा अफगान क्षेत्र का उपयोग को रोकने के लिए उपाय करे।

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर आमने-सामने आ चुके हैं। शनिवार देर रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनसे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है, वहीं अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं।

PAK (7)

क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच होकर रहेगा युद्ध?

अफगान तालिबान शासन के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने X पर लिखा, 'कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं।'अफगानिस्तान ने इस हमले का करारा जवाब देने का एलान भी कर दिया है।

End of Feed