पाकिस्तान के प्रदूषण से दिल्ली-NCR पर भी मंडरा रहा खतरा? लाहौर में AQI 530 के पार, कई इलाकों में 800 से ज्यादा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जहरीले स्मॉग के कारण लाहौर का औसत AQI 530 के पार पहुंच गया है। शहर के कई इलाकों में AQI 800 से अधिक दर्ज किया गया।

पड़ोसी देश पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जहरीले स्मॉग और वायु प्रदूषण ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लाहौर में स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है, जहां शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 530 के पार पहुंच गया है और शहर दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के कई इलाकों में AQI के स्तर 800 को भी पार कर गए हैं, जिसका सीधा और गंभीर असर भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों, खासतौ पर दिल्ली-एनसीआर पर पड़ सकता है।

Delhi pollution

फाइल फोटो

लाहौर में सुबह हो या शाम, लोगों को जहरीली हवा के बीच सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। शहर के इकबाल टाउन में AQI 836, समनाबाद में 828 और गुलबर्ग में 822 दर्ज किया गया है। वहीं, बरकी रोड पर यह 798 और मॉडल टाउन में 748 तक पहुंच गया।

End of Feed