ट्रंप लागू कर सकते हैं नई ट्रैवल बैन योजना, जद में आएंगे पाकिस्तान-रूस जैसे 43 देश

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पाबंदी सुरक्षा अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही है। इसमें तीन श्रेणियों में देशों का वर्गीकरण किया गया है।

Trumps New Travel Ban Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन नई यात्रा प्रतिबंध नीति लागू करने पर विचार कर रहा है, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस समेत 43 देशों के नागरिक प्रभावित हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पाबंदी सुरक्षा अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर तैयार की जा रही है। इसमें तीन श्रेणियों में देशों का वर्गीकरण किया गया है। रेड लिस्ट, ऑरेंज लिस्ट और येलो लिस्ट के आधार पर देशों को बांटा गया है।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

रेड लिस्ट (पूरी तरह यात्रा प्रतिबंध): अफगानिस्तान, भूटान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल। इन देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लग सकती है।

End of Feed