अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा पाकिस्तान, विदेश मंत्री डार ने कर दी पुष्टि

इसहाक डार ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पाकिस्तान के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान से हो रही है। इस संदर्भ में अमेरिका ने 15 बिंदुओं का प्रस्ताव साझा किया है, जिस पर ईरान विचार कर रहा है।

Iran War News: पाकिस्तान ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह अमेरिका और ईरान के बीच संदेशों का आदान-प्रदान करा रहा है और कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता संवाद व कूटनीति है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने बताया कि तुर्किये और मिस्र भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास कर रहा है।

Ishaq dar

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार

पाकिस्तान के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान

उन्होंने एक्स पर लिखा, अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पाकिस्तान के जरिए संदेशों के आदान-प्रदान से हो रही है। इस संदर्भ में अमेरिका ने 15 बिंदुओं का प्रस्ताव साझा किया है, जिस पर ईरान विचार कर रहा है। तुर्किये और मिस्र जैसे मित्र देश भी इस पहल में सहयोग दे रहे हैं। डार पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, संवाद और कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

End of Feed