'ये तो आसान काम है, चुटकी में रुकवा दूंगा', अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्ध को लेकर क्या-क्या बोले ट्रंप?

Trump On Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर ये युद्ध मुझे सुलझाना हो तो यह मेरे लिए आसान है। इस बीच, मुझे अमेरिका चलाना है, लेकिन मुझे युद्ध सुलझाना पसंद है। यानि ट्रंप के अनुसार, अफगानिस्तान-पाकिस्तान जैसे दशकों पुराने विवाद को सुलझाना उनके लिए कोई मुश्किल काम नहीं।

Trump On Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण संघर्ष जारी है। शनविार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर ताजा हवाई हमले किए।

trump news (5)

ट्रंप ने पाकिस्तान अफगानिस्तान युद्ध रुकवाने को लेकर बड़ा दावा किया है।(फोटो सोर्स: AP)

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हाफिज गुल बहादुर समूह ने शुक्रवार तड़के मीर अली में खड्डी किले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इसी बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कम करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कूद पड़े हैं।

End of Feed