पाकिस्तान में 300 से ज्यादा बच्चे हुए HIV संक्रमित, सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल बना वजह; जांच में खुलासे से हड़कंप

Pakistan HIV Positive Children: पाकिस्तान से एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल में सिरिंज के बार-बार उपयोग से करीब 331 बच्चों में एचआईवी संक्रमण होने की खबर है।

Pakistan HIV Positive Children: पाकिस्तान से एक अलग ही तरह का मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल में सिरिंज के बार-बार उपयोग से करीब 331 बच्चों में एचआईवी संक्रमण (HIV Positive Children) होने की खबर है। BBC न्यूज की एक गुप्त जांच में पाकिस्तान के टीएचक्यू अस्पताल, तौंसा (THQ Hospital Taunsa) में संक्रमण नियंत्रण में भारी कमियों का खुलासा हुआ है, जहां कर्मचारियों को बच्चों पर एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया।

Pakistan HIV Positive Children

जांच में खुलासे से हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

इस फुटेज से साफ-सफाई से जुड़े खतरनाक उल्लंघन और कई मरीज़ों पर एक ही उपकरण के बार-बार इस्तेमाल की बात सामने आई है, जिससे असुरक्षित चिकित्सा पद्धतियों के कारण HIV फैलने का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

End of Feed