लंदन में अचानक क्या हुआ? सड़कों पर उतरे एक लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Britain Protest: ब्रिटेन की राजधानी लंदन की सड़कों में शनिवार को अचानक एक लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। टॉमी रॉबिन्सन के विरोध में स्टैंड अप टू रेसिज्म ने भी प्रदर्शन किया और दोनों के बीच टकराव को रोकने के लिए पुलिस के हजार से ज्यादा कर्मियों ने मोर्चा संभाला।

Britain Protest: ब्रिटेन की राजधानी लंदन की सड़कों में शनिवार को अचानक एक लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी झंड़े लेकर एकत्रित हुए। इमिग्रेशन और इस्लाम विरोधी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन 'यूनाइट द किंगडम' मार्च में का आयोजन किया, जिसे एंटी इमिग्रेशन मार्च भी कहा गया, जिसमें यह तमाम प्रदर्शनकारी शामिल हुए।

Britain Protest

लंदन की सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शनकारी (फोटो साभार: AP)

टॉमी रॉबिन्सन के विरोध में स्टैंड अप टू रेसिज्म ने भी प्रदर्शन किया जिसमें करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। दोनों प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तकरीबन हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। कई स्थानों पर तो पुलिस अधिकारियों पर भी हमले हुए।

End of Feed