पाकिस्तानी संसद में भारत की चुनाव प्रक्रिया की गूंज, विपक्षी नेता ने की जमकर तारीफ

शिबली फराज ने संसद में कहा कि कैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने ईवीएम के साथ सफलता के साथ अपने लंबे चुनाव आयोजित किए। क्या पाकिस्तान ऐसा नहीं कर सकता।

Pakistani Parliament: पाकिस्तानी संसद में विपक्षी नेता शिबली फराज ने भारतीय चुनावी प्रक्रिया की जमकर प्रशंसा की। फराज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने ईवीएम के साथ सफलता के साथ अपने लंबे चुनाव आयोजित किए, परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के किसी भी आरोप के बिना आसानी से सत्ता हस्तांतरित की। हम वैसा हासिल क्यों नहीं कर सकते?

Pak MP Shibli Faraz

शिबली फराज

शिबली फराज ने की जमकर तारीफ

शिबली फराज ने कहा, अभी वहां (भारत) में इलेक्शन हुए हैं। करोड़ों लोगों ने वोट दिया है। लाखों पोलिंग स्टेशन थे। एक आदमी जहां रहता था, उसके लिए भी पोलिंग स्टेशन बनाया। इलेक्शन एक महीने चला और ईवीए के जरिए हुआ। एक आवाज उठी है कि इलेक्शन गलत था। हम भी उसी तरह आगे बढ़ना चाहते हैं। यहां हार-जीत पर विवाद होता है, हारने वाला नहीं मानता कि वो हार गया है, जीतने वाला कहता है जीत गया हूं। इसने हमारे पॉलिटिकल सिस्टम को खोखला कर दिया है।

End of Feed