Operation Sindoor: 'UAE आतंकवादी संगठनों या आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश के साथ नहीं खड़ा होगा'

UAE नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख श्रीकांत शिंदे से कहा, 'यूएई आतंकवादी संगठनों या आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश के साथ खड़ा नहीं होगा।'

Operation Sindoor global outreach: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर ग्लोबल आउटरीच के लिए सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय के महानिदेशक जमाल मोहम्मद ओबैद अल काबी के साथ बैठक के दौरान बताया कि कैसे भारत पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी गतिविधियों का शिकार रहा है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शिंदे ने गुरुवार को एएनआई से बात करते हुए कहा कि काबी ने पुष्टि की कि यूएई किसी भी तरह से आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगा।

Operation Sindoor global outreach

UAE नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख श्रीकांत शिंदे

'उन्होंने कहा कि 'पहलगाम में हुए हमले में निर्दोष लोग मारे गए। हमने उन्हें ज्यादा कुछ नहीं बताया कि हमले कैसे हुए। भारत पर कई वर्षों से हमले होते रहे हैं - मुंबई आतंकी हमले, पठानकोट हमला, पुलवामा हमला..वे इस बारे में जानते थे। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे ऐसे आतंकवादी संगठनों या आतंकवादियों को पनाह देने वाले देश के साथ कभी खड़े नहीं हो सकते, वे आतंकवाद के खिलाफ हैं और सभी देशों के लिए एक साथ आकर आतंकवाद से लड़ना महत्वपूर्ण है।' शिंदे ने कहा कि यूएई भारत के साथ खड़ा है और रक्षा समिति के अध्यक्ष अली राशिद अल नूमी और सहिष्णुता मंत्री ( Minister of Tolerance) शेख नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान भी इसकी पुष्टि की गई।

End of Feed