Operation Sagar Bandhu: भारत ने श्रीलंका में तेज किया राहत बचाव कार्य, बड़े पैमाने पर सहायता जारी

Operation Sagar Bandhu: विदेश मंत्रालय के अनुसार, पड़ोसी पहले नीति और विजन महासागर के तहत भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा है और श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ समन्वय में राहत कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

Operation Sagar Bandhu Update: चक्रवात दितवाह से तबाह श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत और बचाव कार्यों को और तेज कर दिया है। जीवनरक्षक सहायता, आवश्यक राहत सामग्री और शुरुआती पुनर्वास क्षमताएं श्रीलंका के विभिन्न हिस्सों- विशेषकर अत्यधिक प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों तक लगातार पहुंचाई जा रही हैं।

Operation Sagar Bandhu

श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु (फोटो: canva)

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पड़ोसी पहले नीति और विजन महासागर के तहत भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा है और श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ समन्वय में राहत कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।मंत्रालय ने बताया कि राहत कार्यों के तहत आपातकालीन राहत सामग्री को वायु और समुद्र मार्ग से तेजी से भेजा गया, विशेषीकृत खोज एवं बचाव दल, मेडिकल और इंजीनियरिंग टीमों को तैनात किया गया, भीष्म क्यूब्स और बेली ब्रिज सिस्टम जैसे उपकरणों का उपयोग किया गया तथा भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया गया।

End of Feed