कनाडा ने आतंकवादियों के सिर्फ 5 प्रत्यर्पण अनुरोधों का किया समाधान, बाकी अधर में...बोले भारतीय राजदूत

लगभग 8 लाख की बड़ी सिख-कनाडाई आबादी के बीच खालिस्तानी चरमपंथियों को कनाडा के मौन समर्थन के मुद्दे पर भारत-कनाडा के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

India-Canada Relations: खालिस्तानी आतंकवादियों के प्रत्यर्पण के लिए कनाडा को भेजे गए 26 अनुरोधों में से ओटावा ने केवल पांच का समाधान किया है और बाकी अधर में लटके हुए हैं। कनाडा में भारत के शीर्ष दूत ने इसे निष्क्रियता का परिणाम बताया। उच्चायुक्त संजय वर्मा ने एक साक्षात्कार में पीटीआई को बताया कि पांचों लोगों को प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वह नाम का खुलासा या विवरण नहीं दे सकते। यह साक्षात्कार उनके नई दिल्ली लौटने के कुछ दिन बाद बुधवार को हुआ। भारत ने उन्हें और पांच अन्य भारतीय राजनयिकों को आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा के आरोपों के बाद वापस बुला लिया था।

Sanjay Verma

संजय वर्मा

संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर

लगभग 8 लाख की बड़ी सिख-कनाडाई आबादी के बीच खालिस्तानी चरमपंथियों को कनाडा के मौन समर्थन के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। नई दिल्ली ने ओटावा पर खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों को रोकने के लिए निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाया, जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करना चाहते हैं। संजय वर्मा ने कहा, मेरे पास जो अंतिम जानकारी थी, उसके अनुसार प्रत्यर्पण के पांच अनुरोधों का समाधान हो चुका है। 21 अभी भी लंबित हैं, और ये दशकों से लंबित हैं। इसलिए, मैं कहूंगा कि परामर्श के बजाय निष्क्रियता है। अगर पिछले चार-पांच या 10 वर्षों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो मैं इसे निष्क्रियता ही कहूंगा।

End of Feed