दुश्मन के मुंह से US निकाल लाया अपना पायलट! पहली बार ईरानी क्षेत्र में तबाह हुआ अमेरिकी जेट; अब क्या करेगा तेहरान

Iran US Conflict: ईरान में एक अमेरिकी विमान को 'मार गिराये' जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। एसोसिएटेड प्रेस ने इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

Iran US Conflict: ईरान में एक अमेरिकी विमान को 'मार गिराये' जाने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है। अमेरिकी एवं इजरायली अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इस घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यह बचाव ऐसे समय हुआ जब अमेरिकी सेना तलाश एवं बचाव अभियान चला रही थी। इजराइल इस तलाश एवं बचाव अभियान में अमेरिका की मदद कर रहा है।

US Fighter Jet Down

अमेरिका ने अपने एक पायलट को बचाया (फोटो साभार: AI)

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को पेंटागन (अमेरिका रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) से प्राप्त एक ईमेल के अनुसार, अमेरिकी सेना ने कहा कि उसे पश्चिम एशिया में 'एक विमान को मार गिराए जाने' की सूचना मिली थी। ईमेल में इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई।

End of Feed