पाकिस्तान के साथ रिश्ते पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा-पड़ोसी जैसा संबंध चाहते हैं बशर्ते कि...

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 19, 2023, 06:20 PM IST

PM Modi speaks on India-Pak relation: भारत-पाकिस्तान रिश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। निक्केई एशिया को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा है कि भारत 'पाकिस्तान के साथ सामान्य एवं पड़ोसी देश जैसा संबंध चाहता है लेकिन यह जरूरी है कि इस्लामाबाद की सरकार आतंकवाद से मुक्त एक अनुकूल माहौल तैयार करे और आतंक के खिलाफ जरूरी कदम उठाए।'

pm modi

पाकिस्तान के बारे में पीएम मोदी ने टिप्पणी की है।

पाकिस्तान अनुकूल माहौल बनाए, तभी बातचीत-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत सामान्य संबंध चाहता है। साथ ही यह भी कहा कि 'इसके लिए जरूरी है कि वहां की सरकार आतंकवाद एवं शत्रुता से मुक्त एक अनुकूल माहौल तैयार करे। इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।' बता दें कि पीएम का यह ताजा बयान पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों को लेकर भारत के पुराने रुख को ही दोहराता है। आतंकवाद को पाकिस्तान से मिलने वाले समर्थन पर भारत शुरू से ही चिंता जताते आया है। नई दिल्ली बार-बार यह कह चुकी है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते।

End of Feed