ओमान तट पर डूबा तेल टैंकर: 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता, बचाव अभियान जारी; जानें अपडेट

World News: ओमान तट पर तेल टैंकर डूब गया, जिसमें 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता हो गए हैं। नाविको की छानबीन और बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत ने इस घटना के बारे में जानकारी साझा किया है और बताया है कि वो ओमान के साथ संपर्क में है।

Oman: अफ्रीकी देश कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर ओमान के तट पर डूबने के बाद लापता हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए, जिनमें 13 भारतीय भी शामिल हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि टैंकर दुक्म शहर में रस मदराकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में डूबा और संबंधित प्राधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

ओमान तट पर डूबा तेल टैंकर: 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता, बचाव अभियान जारी; जानें अपडेट

भारतीय नौसेना भी बचाव अभियान में शामिल

सूत्रों के अनुसार ये जानकारी सामने आई है कि ओमान में भारतीय दूतावास, ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नाविकों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है जो ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र (ओएमएससी) द्वारा किया जा रहा है। भारतीय नौसेना भी खोज और बचाव अभियान में शामिल है।

End of Feed