जिस 'तालिबानी सांप' को पाक ने पिलाया था दूध, अब वही लगा है डंसने; रोज गिर रहीं हैं लाशें!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 5, 2023, 12:42 PM IST

अफगानिस्तान में तालीबान का जो संगठन सत्ता में है, वो सीमा पर बार-बार पाकिस्तान के साथ उलझ रहा है। कई बार गोलीबारी हो चुकी है और इसमें आम नागरिकों की जान भी जा चुकी है। आर्थिक संकट से घिरा पाकिस्तान इन हमलों पर गुस्सा तो हो रहा है, लेकिन तालीबान के साथ उलझता हुआ नहीं दिख रहा है।

जिस 'तालिबानी सांप' को आजतक पाकिस्तान दूध पिलाते हुए आया है, अब वही उसे डंसने लगा है। एक ओर अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुका तालिबान, अब सीमा पर पाकिस्तान के साथ उलझने लगा तो वहीं पाकिस्तान के अंदर बैठे एक और तालिबानी सोच के आंतकी संगठन ने पाकिस्तान में हहाकार मचा रखा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हाल के दिनों में पाक में कई हमलों को अंजाम दिया है।

कहां से जुड़ी हैं जड़ें

अफगानिस्तान में जब तालिबान पैर जमा रहा था, तब पाकिस्तान उसकी भरपूर मदद कर रहा था। इस बार भी जब अमेरिका अफगानिस्तान से निकला तो पाकिस्तान सबसे ज्यादा खुश था, उसने तालिबान को भरपूर सपोर्ट किया। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से वो रणनीतिक रूप से मजबूत हो जाएगा, भारत, अफगानिस्तान से बाहर हो जाएगा और तालिबान उसी के कहे अनुसार चलेगा। लेकिन हुआ उल्टा, तालिबान जब सत्ता में लौटा तो कुछ दिन तो वो पाकिस्तान के इशारे पर चला, बाद में उसने अलग रहा पकड़ ली। राह भी ऐसी, जिसमें दुश्मनी की लिस्ट में पाकिस्तान का नाम भी शामिल था।

End of Feed