पाकिस्तान का असली चेहरा! अब आतंकी हाफिज सईद करेगा राजनीति, पार्टी को चुनावी मैदान में उतारा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 25, 2023, 07:51 PM IST

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक नए राजनीतिक संगठन ने पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए अधिकांश राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भले ही दावा करे कि वो आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकियों का आका अब वहां सरकार चलाने की कोशिश कर रहा है। आतंकी हाफिज सईद अपनी पार्टी को पाकिस्तान के आम चुनावों में उतारने जा रहा है, अगर उसकी पार्टी जीती को वो सरकार भी चलाएगा।

Hafiz Saeed

पाकिस्तान के चुनाव में उतरी हाफिज सईद की पार्टी

End of Feed